सीएम जयराम ठाकुर पहुंचे शिकारी माता के मंदिर, पहाड़ियों में साफ-सफाई कर चलाया अभियान

Spread the love

हिमाचल।  प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज सुबह अपने परिवार के साथ शिकारी माता के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, इस दौरान सीएम ने मंदिर में पूजा- अर्चना कर प्रदेश की सुख- समृद्धि के लिए कामना की। सीएम शिमला से हेलीकॉप्टर के माध्यम से शिकारी माता के मंदिर पहुंचे, यहां पर दूसरी बार हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई है। मंदिर की सराय के समीप हेलीपैड का निर्माण किया गया है, इससे यहां पर पर्यटन को और अधिक बढ़ावा दिया जा रहा है।

मंदिर में दूसरी बार हुई हेलीकॉप्टर की लैंडिंग 

सीएम जयराम ठाकुर के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग से पहले यहां पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हेलीकॉप्टर के माध्यम से मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। सीएम ठाकुर में मंदिर में पूजा करने के बाद मंदिर के नजदीकी पहाड़ियों में साफ- सफाई का अभियान भी चलाया। लोग अक्सर मंदिर में दर्शन करने या इस तरफ घूमने की दृष्टि से आते है, लेकिन कूड़ा- कचरा फैलाकर पर्यावरण और मंदिर के आसपास गंदगी कर देते है।

ढीम कटारू में कई विकासात्मक कार्यों का किया उद्घाटन

सीएम ने साफ-सफाई अभियान का आगाज कर ढीम कटारू में कई विकासात्मक कार्यों का उद्घाटन व लोकार्पण किया, साथ ही तीन दिवसीय जंजैहली पर्यटन महोत्सव का समापन भी किया। शिकारी माता सीएम जयराम ठाकुर की कुल माता भी हैं। जिले की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित मां शिकारी देवी अपने मंदिर में छत सहन नहीं करती है। माता शिकारी देवी खुले आसमान के नीचे विराजमान रहने में खुश रहती हैं।

किसी चमत्कार से कम नहीं शिकारी माता का मंदिर

बारिश हो, आंधी हो, तूफान हो, मां खुले आसमान के नीचे रहना ही पसंद करती हैं, और इससे भी रोचक बात यह है कि बर्फ गिरने के दौरान वह बर्फ कभी भी माता की पींडिंयों पर नहीं टिकती। शिकारी माता का मंदिर ऐतिहासिक और चमत्कारिक धार्मिक स्थल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *