हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों की बदली सोच, दो साल से लगातार बढ़ रहा दाखिले का ग्राफ
हिमाचल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दो साल से दाखिले का ग्राफ बढ़ा है, यह ग्राफ सरकार के प्रयास व शिक्षा के लिए उचित वातावरण का ही नतीजा है। प्रदेश में सरकारी स्कूलों को लेकर लोगों की सोच बदल रही है। जहां पहले लोग सरकारी स्कूल में दाखिले के नाम से ही अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजते थे, वहीं अब सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार के चलते लोगों की यह सोच बदल रही है, और बच्चे बढ़ चढ़कर स्कूलों में एडमिशन ले रहे है।
इस साल की बात करें तो शिक्षा विभाग के मुताबिक इस वर्ष नौवीं कक्षा में 12000 से ज्यादा दाखिले बढ़े है। शिक्षा विभाग के अनुसार सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर लगातार सुधरता हुआ दिखाई दिया है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की कम संख्या होने के पीछे स्कूलों का ही हाथ रहा है, न तो यहां पर पढ़ाई की उचित व्यवस्था रहती थी, और न ही नियमों की, लेकिन अब व्यवस्था में पूर्ण रुप से सुधार किया गया है।
पढ़ाई के साथ- साथ नियम व व्यवस्थाओं में भी उचित सुधार देखा गया है। सरकारी स्कूलों के बच्चें भी आज अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अच्छी पोस्ट पर पहुंच रहे है। नवोदया विद्यालय जैसे आदि फोर्म निकालकर बच्चे अपना भविष्य सुधार रहे है। अब स्कूलों में अच्छी शिक्षा दी जा रही है, जिसके कारण दाखिले में भी बढ़ोतरी हो रही है।