हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नया घटनाक्रम आया सामने, जानिए पूरा मामला

Spread the love

हिमाचल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब छह माह से भी कम का समय रह गया है, ऐसे में सभी दलों द्वारा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरा- पूरा जोर लगाया जा रहा है, इसी बीच प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने से पहले नया घटनाक्रम सामने आया है। दरअसल दो निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। देहरा से होशियार सिंह और जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा भाजपा में शामिल हो गए हैं।

सीएम जयराम ठाकुर की उपस्थित में थामा पार्टी का दामन

दोनों निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा। पिछली बार देहरा से होशियार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबी रहे तत्कालीन मंत्री रवींद्र सिंह रवि के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा ने भी तत्कालीन मंत्री एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ससुर गुलाब सिंह ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

दोनों विधायकों के टिकट पक्के

हालांकि बाद में दोनों निर्दलीय विधायकों ने बाहर से भाजपा सरकार को समर्थन दिया था। सूत्रों के मुताबिक दोनों विधायकों के टिकट भी पक्के माने जा रहे हैं, इसी शर्त पर दोनों पार्टी में शामिल हुए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं द्वारा दल- बदल का सिलसिला लगातार जारी है, इसी क्रम में आज बीजेपी पार्टी में भी दो अन्य विधायकों को मौजूदगी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *