हिमाचल प्रदेश में एंबुलेंस कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान
हिमाचल। प्रदेश में 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने हड़ताल करने का फैसला किया है, कल से लगभग 1200 एंबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल पर बैठ जाएंगे। एंबुलेंस कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा उनकी मांगे पूरी नहीं की जा रही है, जिस कारण उन्हें मजबूरी में हड़ताल करनी पड़ रही है, वहीं कर्मचारियों का कहना है कि यदि कल तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वह हड़ताल पर बैठ जाएंगे। यूनियन प्रधान पूर्णचंद द्वारा बताया गया कि पुरानी जीवीके कंपनी ने कर्मचारियों का वेतन और भत्ता अभी तक नहीं दिया, साथ ही 2015 में मिलना वाला एरियर की अदायगी भी अभी तक नहीं दी गई।
हड़ताल के बारे में उपायुक्त को भेजा गया ज्ञापन
अपनी मेहनत का हिस्सा लेने के लिए सरकार से कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन किसी ने भी अभी तक कोई फैसला नहीं लिया। अब मजबूरी में आकर सभी को हड़ताल करनी पड़ रही है। प्रधान पूर्णचंद ने कहा कि प्रदेश में लगभग 343 एंबुलेंसों को कर्मचारी चला रहे है, वहीं लगभग 1200 कर्मचारियों द्वारा दिन- रात अपनी सेवा दी जा रही है। दिन- रात कर्मचारियों की सेवा का किसी पर कोई असर ही नहीं हो रहा है, उनकी जायज मांगों को ही पूरा नहीं किया जा रहा, वहीं बीते दिन हर जिले में उपायुक्त को ज्ञापन के माध्यम से हड़ताल के बारे में अवगत करा दिया गया है, इसके बाद भी अभी तक किसी को कोई जवाब नहीं मिला है। कर्मचारियों की समस्या को लेकर अभी तक किसी ने भी कोई बात नहीं की है।
1200 कर्मचारी बैठेंगे हड़ताल पर
ऐसे में अब सभी के मन में रोष उत्पन्न हो गया है, अपनी जायज मांग के लिए हड़ताल की जा रही है। यूनियन प्रधान पूर्णचंद ने बताया कि यदि कल रात 8 बजे तक किसी अधिकारी द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर कुछ फैसला नहीं लिया गया तो, 8 बजे के बाद सभी कर्मचारी हड़ताल शुरु कर देंगे। 108 एंबुलेंस की हड़ताल होने से सभी को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि मजबूरी में आकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। 1200 कर्मचारी कल से नहीं चलाएंगे एंबुलेंस।