हिमाचल में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के बाद अब प्लास्टिक कैरी बैग पर भी लगने वाला है प्रतिबंध

Spread the love

हिमाचल। प्रदेश में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के बाद प्लास्टिक के कैरी बैगों पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल प्रदूषण पर रोकथाम व पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दृष्टि प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

प्रदेश पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने की अधिसूचना जारी 

प्लास्टिक के कैरी बैगों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर बीते दिन प्रदेश पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि एक जनवरी सन् 2023 से 60 जीएसएस से अधिक गैर बुने प्लास्टिक के कैरी बैगों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इससे पहले 19 सिंगल यूज प्लास्टिक की वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

प्रदेश में किया गया उचित जुर्माने का प्रावधान 

चाहे वह प्लास्टिक के गिलास हो, या फिर डोगे, पतल, बोतल आदि सभी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि प्रतिबंध लगी इन वस्तुओं का कोई क्रय या फिर विक्रय करते हुए पाया गया तो उस पर एक हजार रुपये व्यक्तिगत व पांच हजार से 25 हजार तक संस्थागत प्रयोग करने पर जुर्माना लगाया गया है। अब प्लास्टिक को पूरी तरह से दूर फेंकने की तैयारी की जाने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *