चंबा जिले के उपमंडल गरोला में हुआ हादसा, सड़क धंसने से गिरा टिप्पर

Spread the love

हिमाचल। चंबा जिला के लोकनिर्माण विभाग उपमंडल गरोला में एक टिप्पर सड़क धंसने के कारण सड़क से नीचे जा गिरा। टिप्पर चालक मघर सिंह को गंभीर रुप से चोट आई है, मघर सिंह को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया गया है। मघर सिंह के साथ टिप्पर में एक और व्यक्ति सवार था, जिसे हल्की चोट लगी है। टिप्पर के मालिक पूलन निवासी जगदीश चंद द्वारा बताया गया कि टिप्पर संख्या HP 73-7212 जगत-रणूहकोठी सड़क मार्ग से नीचे गिर गया। टिप्पर के नीचे गिरने का कारण सड़क में पड़ी दरारे बताई जा रही है।

घर के ऊपर गिरा टिप्पर

चंबा में सड़कों की हालात काफी खराब है, आए दिन कोई न कोई वाहन यहां पर दुर्घटना का शिकार हो रहा है, और आज तो सड़क के धंसने के कारण ही वाहन नीचे जा गिरा। गरीमियत यह रही की दोनों वाहन चालकों को सिर्फ चोट आई है। गरोला में हुए इस सड़क हादसे से गांव के निवासी उत्तम चंद पुत्र भगत राम को काफी नुकसान हुआ है। दरअसल उत्तम चंद का घर सड़क से ठीक नीचे ही है, और सड़क धंसने के कारण टिप्पर सीधा उत्तम चंद के घर के ऊपर जा गिरा, जिससे उनको काफी नुकसान हुआ है।

मकान निवासी ने की प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग

टिप्पर लुढ़कता हुआ उत्तम चंद के रसोई के ऊपर जा गिरा, जिससे पूरी रसोई में रखे सामान के साथ ही पूरी रसोई भी टूट गई। हादसे के दौरान कोई भी रसोई में मौजूद नहीं था, अन्यथा किसी की भी जान जा सकता थी। इतने भारी टिप्पर के रसोई के ऊपर गिरने से सारा सामान नष्ट हो गया। उत्तम चंद ने प्रशासन से नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल की ओर रवाना हो गई है। पुलिस द्वारा अच्छे से जांच करके उत्तम चंद के नुकसान की सूचना प्रशासन को दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *