देहरा क्षेत्र की एक महिला के साथ उसी के जेठ ने किया दुष्कर्म
हिमाचल। पुलिस थाना देहरा क्षेत्र में एक महिला अपने परिवार के साथ किराए के मकान पर रहती है, महिला उत्तर- प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही है, वहीं महिला ने अपने ही जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा महिला की शिकायत का मामला दर्ज कर लिया गया है, साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है। महिला का मेडिकल करने के बाद पुलिस आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करेगी। पुलिस पूरे मामले की अच्छे से जांच करने में जुट चुकी है। महिला द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि वह 25 मई के दिन अपने कमरे में बच्चों के साथ सो रही थी, और उसका पति मजदूरी करने गया हुआ था, तभी उसके जेठ ने अचानक से उसके कमरे का दरवाजा खोला।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
दरवाजा खुलने के बाद जैसे ही महिला उठी, तभी उस दौरान महिला का जेठ उसके साथ मारपीट करने लग गया। महिला ने खुद के बचाव के लिए जेठ को धक्का दिया, और वह नीचे गिर गया। इस पर गुस्साए जेठ ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना देहरा में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच करते हुए देहरा- ज्वालामुखी चंद्र पाल सिंह द्वारा बताया गया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है, वहीं मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।